Interview लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Interview लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

How to win group discussion ग्रुप डिस्कशन कैसे करें

Group discussion tips in Hindi

जब भी जॉब की बात आती है तब group discussion और interview महत्वपूर्ण मुद्दा बन जाता है आज के दौर में लगभग सभी जॉब के लिए ग्रुप डिस्कशन अनिवार्य रहता है अगर आपको अपनी जॉब सुनिश्चित करनी है तो आपको ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू पर महारत हासिल करनी पड़ेगी

 इस आर्टिकल में  हम जानेंगे कि ग्रुप डिस्कशन क्या होता है ग्रुप डिस्कशन क्यों किया जाता है और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी कैसे करें ग्रुप डिस्कशन टिप्स इन हिंदी







Group discussion क्या है ? 


 ग्रुप डिस्कशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें candidate का समूह होता है ग्रुप डिस्कशन के दौरान समूह को एक टॉपिक दिया जाता है सभी कैंडिडेट  अपनी राय प्रस्तुत करते हैं सभी मिलकर उस विषय पर चर्चा करते हैं और अंत में उस चर्चा का कॉन्क्लूज़न निकालते हैं . 



Group discussion  क्यों किया जाता है ? 


ग्रुप डिस्कशन करने के तीन प्रमुख कारण होते हैं -

  1.  समय की कमी -  कई बार होता क्या है जॉब बहुत कम होती हैं और सिलेक्टेड कैंडिडेट बहुत ज्यादा होते है तो इस स्थिति में सभी का पर्सनल इंटरव्यू लेना मुश्किल होता है इसलिए इस स्थिति में ग्रुप के अनुसार बांट दिया जाता है . 
  2. Leadership skill - आज के समय में कोई भी जॉब के लिए लीडरशिप स्किल एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है ग्रुप डिस्कशन के दौरान देखा जाता है कि आप किस तरह से लीड करते हैं और सभी को चर्चा में शामिल करते हैं.
3 - Attitude -  तीसरा सबसे महत्वपूर्ण पहलू है आपका एटीट्यूड आपका नजरिया कैसा है क्या आप सकारात्मक है या आप नकारात्मक है आपका आपके काम के प्रति रवैया कैसा है. 




ग्रुप डिस्कशन की तैयारी कैसे करें ? 

 ग्रुप डिस्कशन के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह होता है यह आपको डिस्कशन किस विषय पर करना है . 


 Topic क्या होगा ? 


 टॉपिक के संदर्भ में दो स्थितियां हो सकती हैं  पहली आपको ऐसा कोई टॉपिक मिल जाए जो सामान्य हो  या  ऐसा हो   टॉपिक हो उसके बारे में आप को ज्ञान ही ना हो तो यहां पर आप क्या करेंगे

  •   अक्सर सामान्यता कुछ ऐसे टॉपिक होते हैं जो अक्सर पूछे जाते हैं जैसे दहेज प्रथा , लव मैरिज या अरेंज मैरिज,  आतंकवाद, जनसंख्या विस्फोट  आप थोड़ी सी भी सर्च करिए और ऐसे टॉपिक ढूंढिए जो समानता पूछे जाते हैं और उनकी प्रिपरेशन कर लीजिए     
  •  अब अगर ऐसा कोई रेंडम टॉपिक मिल जाए जिसके बारे में आप को ज्ञान ही ना हो तू यहां पर आप सभी को ध्यान पूर्वक सुनिए और उनके तर्कों को समझ कर सटीक समय पर टॉपिक से संबंधित प्रश्न पूछिए और अंत में पूरी चर्चा का conclusion अवश्य दें ऐसा करने से आपका इंप्रेशन बहुत अच्छा जाएगा


 वो कहते हैं ना practice makes man perfect  आप अपने दोस्तों के साथ  ग्रुप बनाकर किसी टॉपिक  पर डिस्कशन करिये अगर आप जानना चाहते हैं कि किस तरह से एक बेहतर इंटरव्यू दें How to win interview   जरूर पढ़ें आपने इस पोस्ट में  आपने सीखा की ग्रुप डिस्कशन क्या है ग्रुप डिस्कशन क्यों किया जाता है और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी कैसे करें अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट और शेयर करके  feedback दें

How to win Interview in Hindi इंटरव्यू कैसे दें

सबसे पहले सरल भाषा में समझिये इंटरव्यू क्या है ? ऐसा क्यों होता है कि दो युवक जिनकी क्वालिफिकेशन एक जैसी है पर एक युवक का इंटरव्यू में चयन किया जाता है और दूसरे को नहीं, 



  • जब एक या एक से अधिक व्यक्ति बातचीत के जरिए किसी प्रतियोगी का नॉलेज , लीडरशिप स्किल , वर्क एथिक्स , और भी कई चीजें जानने का प्रयास करते हैं और वह तय करते हैं कि आप उनके मानकों पर खरा उतरते हैं या नहीं ,  इंटरव्यू कहलाता है ,    




  • एक जैसी क्वालिफिकेशन वाले दो व्यक्ति में एक का सेलेक्शन हो जाना और दूसरे का नहीं ? इसका मुख्य कारण है प्रेजेंटेशन स्किल इंटरव्यू के दौरान आप अपने आप को किस तरह से रिप्रेजेंट करते हैं अगर आप interviewers को इनफ्लुएंस कर पाए तो जॉब आपकी ,   

   
   आप इस पोस्ट में सीखेंगे कि किस तरह से इंटरव्यू के दौरान अपनेेेे  आपको किस तरह से   प्रजेंट करें .... 

आप इस पोस्ट में सीखेंगे यह किस तरह से इंटरव्यू के दौरान अपने आप को रिप्रेजेंट करें How to win interview?  







Body language and Facial expressions


आपका बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ बयां करता है जब आप खुश  या नर्वस होते हैं जो चेहरे पर साफ दिखता है अगर आप नर्वस होंगे तो आपकी बॉडी लैंग्वेज में दिखेगा आपको कॉन्फिडेंस और स्माइल के साथ रूम में इंटर करना है लेकिन आपकी स्माइल फेक नहीं लगनी चाहिए इसलिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और फैसियल एक्सप्रेशन पर फोकस करें , 



 

Exact word to use


 जब आप रूम में इंटर हो तब आप थोड़ा सा  दरवाजे को knock   करके may I come in, sir? पूछें और अंदर जाकर कुर्सी पर बैठने से पहले आप may I sit, sir?  कहकर ही कुर्सी पर बैठे हैं इसके बाद आप अपनी सीवी देते समय here is my c.v  बोले यह बेसिक सी बातें हैं पर कुछ लोग इनका भी ख्याल नहीं रखते हैं अगर वह आपसे इंटरव्यू के दौरान पूछते हैं कि हम आपको job क्यों दे तो आप यहां पर  यह बोलना है कि आप एक हार्ड वर्किंग एंड रिस्पांसिबल पर्सन है जिसे सुनकर एक अच्छा सा इंप्रेशन जाएगा ....... , 






Prepared for the Questions 


कुछ ऐसे प्रश्न होते हैं जो लगभग सभी इंटरव्यू में पूछे जाते हैं जैसे
Introduce yourself, 

Question -Tell me something about yourself   अपने बारे में बताइए ? 

Question -  आपमें क्या खूबी है ? 

Question -  आप की कमजोरियां क्या है ? 

Question -  आप यह जॉब क्यों करना चाहते हैं ? 

Question -  आप कितनी सैलरी चाहते हैं ? 

अब आप तुरंत इसका आंसर देने की कोशिश करिए ? आपको सोचना पड़ रहा है अगर आप पहले से तैयार हैं तो आपको सोचकर आंसर नहीं करना पड़ेगा आप कॉन्फिडेंस के साथ आंसर करेंगे अगर आप Tell me something about yourself पर एक अच्छा सा आंसर सीखना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके आप हमारी पोस्ट पढ़ सकते हैं 







C. V  Or  Resume 


C. V or Resume मे फर्क होता है जो अक्सर लोगों पता नहीं होता है आपका   resume में वन पेज होता है जिसमें आपकी क्वालिफिकेशन संबंधित जानकारियां होते हैं c. v थोड़ा डिटेल्स के साथ दो या तीन पेज का होता है जिसमें आपकी क्वालिफिकेशन के साथ-साथ अचीवमेंट्स भी लिखी होती है अब यहां पर अधिकतर कैंडिडेट गलती करते हैं कि c. v को ब्लैक एंड वाइट प्रिंट करा कर एक ₹10 के फाइल एंड फोल्डर लेकर इंटरव्यू देने चले जाते जिससे इंटरव्यूवर के सामने आपका इंप्रेशन बुरा जाता है अगर आप 15000 या 20000 की जॉब के लिए भी जा रहे हैं तो कम से कम ₹200 की एक लेदर फाइल एंड फोल्डर खरीद कर उसमें कलर c. v रखकर इंटरव्यू में जाएं , आप c. v के जरिए खुद को रिप्रेजेंट कर रहे हो ..... 




Prepared for previous work


 अगर आप पहले भी जॉब कर चुके हैं आपको वर्क एक्सपीरियंस है तो आप अपना वर्क सैंपल जरूर दिखाये जिससे आपके जॉब मिलने के चांसेस ज्यादा बढ़ जाते हैं .... 



If you are Freshers 


 अगर आप fresher है तो आप को समझना होगा कि आपको जॉब मिलना जरूरी है अगर इंटरव्यू में आपसे पूछा जाता है कि आप कितनी सैलरी चाहते हैं तो आप आंसर में कह सकते हैं कि सर सैलरी मेरे लिए इतना मैटर नहीं करती मुझे काम करना है , 


अगर आपको एक बार जॉब मिल जाती है तो सैलरी तो आपके काम पर डिपेंडेंट है वह तो मिलने ही लगेगी.. 










अगर आप इन सभी पॉइंट की तैयारी करते हैं तो आप How to win interview के लिए तैयार है आप Tell me something about yourself  को सीखकर जॉब मिलने के चांसेस को बढ़ा सकते हैं अगर आपको पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट व शेयर करके अपना फीडबैक दे सकते हैं . 



अपना इंट्रोडक्शन कैसे दें? How to introduce Yourself ?

प्रतिदिन हम कई ऐसे लोगों से मिलते है जिन से हम पहली बार मिल रहे होतें है, इस स्थिति में हम उस व्यक्ति से बातचीत की शुरूवात अपना self introduction देकर करते हैं , इसके बाद हमारी बातचीत आगे जाती है , और इसी प्रकार हम नए दोस्त बनाते है ,अपना परिचय देना एक ऐसा विषय है जिसका उपयोग पूरी जिंदगी में होने वाला है ,कभी आपको इंटरव्यू में, और कभी ट्रेन यात्रा के दौरान तो कभी पब्लिक प्लेस में तो कभी एयरपोर्ट में , आपको अपना परिचय देना पड़ सकता है , यह एक ऐसा विषय है जिसकी जरूरत कहीं भी और कभी भी पड़ सकती है , क्या आप चाहते हैं कि लोग आपको पहली मुलाकात में ही पसंद करने लगें ,लोग आपसे इंप्रेस हो जाए ? अगर जवाब हां है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है ,  इंट्रोडक्शन का मतलब केवल नाम और अपना एड्रेस बताना नहीं है आप अपने बारे में बहुत कुछ बता सकतें हैं और लोगों को अपनी personality से attract कर सकते हैं और शानदार introduction देकर इंप्रेस भी |



{How to introduce yourself in a bettar way}







 What is introduction ? 


Introduction का हिंदी अर्थ है अपना परिचय देनाआप परिचय देने के दौरान आप अपने बारे में जानकारी देते हैं जैसे कि आपका नाम ,आपका जन्म स्थान ,आपका पेशा ,और भी बहुत सी चीजें ; अब यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना  इंट्रोडक्शन कैसे देते हैं , वो कहते हैं ना  first impression is last impression  जब आप किसी व्यक्ति से मिलते हैं  तो यह महत्वपूर्ण होता है कि आप उस व्यक्ति  से किस तरह से मिल रहे हैं , किसी से मिलने पर Greet and meet  बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं  , तो चलिए बात करते हैं..... जिस प्रकार से आप अपना इंट्रोडक्शन देते हैं वह यह तय करता है कि आपका इंप्रेशन कैसा बनेगा सामने वाले व्यक्ति के साथ , personality development में communication skill  की एक बहुत बड़ी भूमिका है, आखिर महत्वपूर्ण होता है कि आप अनजान व्यक्ति के सामने किस तरह से बात करते हैं और किस तरह से खुद को प्रस्तुत करते हैं , यह तय करेेगा आपका इम्प्रैशन कैसा जाएगा ।



Types of introduction 

 
 अब अपने आप को  introduce करने के दो तरीके हैं  ...... 

1 - casual ( अनौपचारिक ) 

2- Formal ( औपचारिक  ) 


   

casual  Introduction -  यह एक अनौपचारिक इंट्रोडक्शन है,  इसमें आप 30 सेकंड के अंदर खुद को इंट्रोड्यूस कर सकते हैं यह इंट्रोडक्शन का शार्ट तरीका होता है, इसका प्रयोग आप अपने मित्रों के साथ या ऐसे व्यक्तियों के साथ कर सकते हैं जिनसे आपका व्यवहार दोस्ताना के रूप में हो या फिर इस तरीके का प्रयोग आप समय की कमी रहते हुए कर सकते हैं  ।


 शुरुआत करें

आप अपने परिचय की शुरुआत ओपनर सेंटेंस जैसे Hello / Hi /Good morning  जैसे शब्दों से शुरुआत करें यहां पर एक महत्वपूर्ण पहलू है कि अगर सामने वाले व्यक्ति आपसे हेलो बोलता है तो आपको इसका उत्तर हाय hi में दे है और इसी प्रकार अगर वह व्यक्ति आपसे हाय कहकर आपका अभिवादन करता है तो आपको हेलो कह कर उसका अभिवादन कर सकतें है ,इसके बाद आप अपनी बातचीत की शुरुआत कर सकते हैं ।


  आपका नाम


आपने हाय हेलो बोल कर परिचय की शुरुआत  कर दी , अब आप  अपना नाम बताइए , नाम बताने के भी कई तरीके है जैसे -
  • My name  is....mohan vadra
  • I am ....mohan vadra
  • This is.......mohan vadra

 लेकिन हमें अपना नाम बताते समय  I am.............      का प्रयोग करना है यह तरीका ज्यादा शक्तिशाली  छाप छोड़ता है यह ज्यादा पावर फुल प्रतीत होता है इससे झलकता है कि आप कुछ है , अक्सर यहां पर बहुत से लोग गलती करते हैं अपना पूरा नाम नहीं बताते हैं ,अपना आधा नाम बताकर ही आगे बढ़ जाते हैं , आपको यह गलती नहीं करनी आपको पूरा नाम बताना है |


 आपका पेशा


हेलो हो गया , आपने अपना नाम भी बता दिया ,अब बात आती है आप करते क्या हो ?  तो आप अपना प्रोफेशन बताएंगे जो भी आप करतें है जैसे - i am a student  , I am a businessman   यहां पर लोग गलती क्या करते हैं इतना  इतना कहकर वह चुप हो जातें हैं  , आपको पेशा बताते समय ध्यान रखना है कि अपने पेशा को कभी भी एक शब्द में ना बताएं , आपको क्या करना है आपको अपने प्रोफेशन से संबंधित और भी जानकारी देनी हैं जैसे i am a law student, I am a business man, I have two business ,first abc sec xyz .... इससे सामने वाला व्यक्ति बेहतर ढंग से जान पाएगा आप वास्तव में क्या करतें है ।


  •   Hello /Hi /good morning
  •   I am mohan vadra
  •   I am an English teacher

 इस तरह से आप अपना परिचय देकर आगे की बातें शुरू कर सकतें है ।






 Formal Introduction  -


  formal introduction परिचय का एक विस्तृत रूप होता है यहां पर आप अपना परिचय विस्तृत रूप में प्रस्तुत करते हैं यह इंट्रोडक्शन का लॉन्ग तरीका होता है इसका प्रयोग आप formal vacation , formal introduction या जॉब के दौरान पूछे जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण question
  •  अपने बारे में कुछ बताइए 
  • tell me something about yourself
  • अपना introduction दीजिए
 या फिर किसी ऐसे व्यक्ति के सामने जो आपसे उम्र और औधे में आप से बड़े हो , आप उनके सामने जबरदस्त इंट्रोडक्शन देकर उनको प्रभावित कर सकते हैं ।

एक ऐसा सवाल है कि वो अक्सर आपने सुना होगा कि Interview  में पूछा जाता है और वह सवाल यह है
 
 आप अपने बारे में कुछ बताइए    ?  Tell me about yourself

यहां पर हम आपको यह नहीं बताएंगे कि आपको इंटरव्यू में  क्या  करना है और क्या नहीं करना है ? पोस्ट हमारी इसी बिंदु पर आधारित है कि आप अपने आप को किस तरह से  प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत  कर  सकें  , अगर आपको जानना है कि एक  इंटरव्यू किस तरह से दें   तो आप हमारी पोस्ट Win Interview   जरूर  पढ़ें ........


  चर्चा की शुरुआत करें

 अपने परिचय की शुरुआत opening sentences Hello / Hi /goodmorning  से करें और interview के दौरान sir शब्द का प्रयोग करना ना भूलें ।

  अपना नाम

 आप के परिचय की शुरुआत हो गई है अब आप यहां पर अपना नाम बताओ  , नाम बताने के  लिए I am...  का प्रयोग ना करें तो ज्यादा सही होगा बल्कि आप my name is.......... का प्रयोग करें i am......  की तुलना में my name is   ज्यादा formal है i am... का प्रयोग casual intro के दौरान करें ।


  आपका पेशा


  •   i am ..............अब आप अपना प्रोफेशन बता सकते हैं जैसे i am a student  , I am a business man
 यहां पर लोग एक गलती कर  देते हैं सामने वाले व्यक्ति को अपने प्रोफेशन से संबंधित बातें नहीं बताते हैं आपको क्या करना है आप अपने प्रोफेशन से रिलेटेड बताओ  जैसे  मैं अंग्रेजी का अध्यापक हूं , मैं  import export  का बिजनेस करता हूं , ......


 आपका जन्म स्थान

i am from....आप कहां पर रहते हैं  बता सकते हैं,  आप अपने जन्म स्थान से संबंधित कुछ अच्छी बातें बता सकते हैं  , जिससे सामने वाले व्यक्ति की रूचि बढ़ जाए आपसे बातें करने मेंं  वह आपके जन्मस्थान के बारे में और जानने का इच्छुक हो सकता है ।  
  

आपके कौशल
  • I am good at......     यहां पर आप अगर किसी फील्ड में  अच्छे हो या आपके पास कोई स्किल हो तो उसके बारे में बता सकते हो  , जैसे i am good at writing, I am good at app developing.... 

   आप  खुद को भविष्य में क्या देखते है? 


  •   I am going to be......   यहां पर आप अपने आपको भविष्य में किस तरह से देखते हैं बता सकते हैं ,    सच्ची बातें बताओ जो आप खुद से भविष्य में उम्मीद करते हैं  आप अपने आप को भविष्य में किस तरह से देखते हैं।

  Hobbies

 यहां पर आप अपनीअपनी hobbies के बारे में बता सकते हैं कि मुझे लिखना पसंद है मुझे किताबें पढ़ना पसंद है  मुझे गाना गाना पसंद है जो भी आपकी हॉबीज हो आप बता सकते है

  1. Hello /Hi /good morning /(sir) 
  2. My name is mohan vadra
  3. I am a mathematical teacher
  4. I am from delhi
  5. I am good at writing 
  6. I am going to be a good author 
  7. My hobbies are writing poem ,  story and reading biography of success people



 अगर आप सारी बातों का ध्यान रखते है , How to introduce yourself या Tell me something about yourself     पर महारत हासिल कर सकते हैं , आज आपने दोनों तरह से  फॉर्मल और कैजुअल रूप से खुद को प्रस्तुत करना सीख चुके हैं , शीशे के सामने खड़े होकर निरंतर लगातार प्रैक्टिस करिए,  खुद को लगातार इंप्रूव करते रहिए.... वो कहते हैं ना जीत उसी की होती है जिसकी तैयारी तगड़ी होती है.....अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो हमें फॉलो करें और कमेंट बॉक्स में अपना फीडबैक दें और किसी ऐसे व्यक्ति के शेयर करेेंं जिसे इस आर्टिकल कि जरूरत हो सकती हैै ।